Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग की धूम, गौर आई.टी.आई. में जुटे योग साधक


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजनों की धूम रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय के संयोजन में पं. रामचन्द्र सेवा संस्थान द्वारा गुरूवार को गौर स्थित आई.टी.आई. के विशाल परिसर में योग का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने योग के विभिन्न आसनों के तहत व्यायाम किया। 

भाजपा नेता रमाकान्त ने कहा कि योग के माध्यम से अनेक रोग समाप्त होते हें और शरीर में फुर्ती बनी रहती है। जब से ऋषि मुनियों की इस प्राचीन परम्परा को लोगों ने भुला दिया तरह-तरह की बीमारियां बढ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय योग परम्परा को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया। इसे जन-जन से जोड़ने की कड़ी में 21 जून एक बड़ा अवसर है। 

योगाभ्यास में शेषराम वर्मा, राजमणि, कृष्ण चन्द्र शुक्ल, चन्द्र प्रकाश तिवारी, संजय, शशिकान्त पाण्डेय, रामचन्द्र शुक्ल, डा. महेश, कुलदीप, बरसाती, राम प्रकाश के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे