Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

7 दिवसीय ग्रीष्म कालीन संगीत कार्यशाला के समापन में शास्त्रीय संगीत की धूम



सुनील उपाध्याय 
बस्ती । गुरूवार को प्रेस क्लब में शास्त्रीय संगीत पर केन्द्रित कार्यक्रमों की धूम रही। पं. ज्वाला प्रसाद संगीत संस्थान की ओर से आयोजित 7 दिवसीय ग्रीष्म कालीन संगीत कार्यशाला के समापन अवसर पर छात्रों ने शास्त्रीय संगीत के विभिन्न शैली के स्वर, राग,  लोकगीत पर केन्द्रित कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। ‘मातु शारदे वर दे, से आरम्भ कार्यक्रम में राम ही राम रटन लागे जिभिया,  ‘मैं हू गीत मुझे गाओ’ सखी वे मुझसे कहकर जाते, लागल गंगा जी कै मेला’ जैसी प्रस्तुतियों ने शास्त्रीय संगीत की आत्मा को जीवन्त किया। 

अतिथि के रूप में उपस्थित सक्सेरिया इण्टर कालेज के प्राचार्य ओ.पी. श्रीवास्तव, नीलम सिंह, प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने संगीत साधकों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि संगीत शास्त्र का पांचवा वेद है। संगीत जीवन के आरम्भ से लेकर अंत तक मनुष्य का साथ निभाता है। संचालन करते हुये पं. ज्वाला प्रसाद संगीत संस्थान के प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ने शास्त्रीय, लोक संगीत, परम्परागीत आदि के सन्दर्भो पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

ग्रीष्म कालीन संगीत प्रशिक्षण में संगीत अध्यापक कामिनी मिश्रा, राजेश आर्य, ज्योति ने छात्रों को अपना श्रेष्ठतम दिया। कहा कि शास्त्रीय संगीत विकसित होगा, कंठ तक पहुंचेगा तो समाज में खुशहाली, विनम्रता आयेगी। सन्तोष श्रीवास्तव, सविता पाण्डेय, मन्दाकिनी सिंह, शिवानी, शालिनी, ऐश्वर्या, आदित्य, आफताब, शुभम, शिवम, उत्कर्ष, नीतेश, संध्या, कवलजीत, प्रतिभा, श्रद्धा, स्वप्निल, पंकज, दिनकर आदि ने श्रोताओं को भाव विभोर करते हुये शास्त्रीय संगीत की महत्ता को अपनी कला के       माध्यम से स्वर दिया। तपती दोपहरी में संगीत साधक राजेश आर्य, हाशिम, रवि कुमार, ने वाद्य यंत्र पर शास्त्रीय सुरो के साथ न्याय किया। 

कार्यक्रम में दिनेश चन्द्र पाण्डेय, सुनील मिश्रा, काशी दूबे, देवेन्द्र पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय, संजय राय, कमलेश गुप्ता, लालमणि प्रसाद, डा. नवीन सिंह, ताजीर बस्तवी, रामचन्दर राजा, महेन्द्र तिवारी, अनमोल शाही, दिनेश पाण्डेय, रजनीश त्रिपाठी, राकेश तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव, धनंजय श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अरूणेश श्रीवास्तव,  प्रदीप चन्द्र पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वर साधकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन् किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे