अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कई ऐसे ग्राम सभा हैं जहां पर आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है । सरकार द्वारा बड़े बड़े दावे किए जाते रहे हैं परंतु हकीकत कुछ और ही बयां कर रहा है । ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समग्र विकास का दावा कैसे सच हो पाएगा । जनपद बलरामपुर के विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम सभा गोपालीपुर में हुए विकास कार्यों की गयी नजारा चौंकाने वाला दिखा । गोपालीपुर में अभी तक न तो बिजली पहुंची है न ही वहां तक आने जाने का कोई संपर्क मार्ग है । इस गांव में एक भी विद्यालय नहीं है तथा गांव के अंदर नाली खड़ंजा भी नहीं लगाए गए हैं । इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं भी शून्य है । एक तरह से कहा जाए तो मूलभूत सुविधाओं से यह गांव पूरी तरह वंचित है ।
सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य तथा शिक्षा यह सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ आजाद भारत के नागरिकों की मौलिक अधिकारों में भी आते हैं । विकासखंड तुलसीपुर का ग्राम सभा गोपालीपुर इन सभी मौलिक अधिकारों से वंचित है । यहां के लोगों को आजादी के 70 वर्ष बाद भी अभी मौलिक अधिकार प्राप्त नहीं हुए हैं । ऐसे में सरकार का यह दावा की सभी को बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी पूरी तरह खोखला नजर आ रहा है । लाइव टुडे की पड़ताल में पाया गया कि इस गांव में पहुंचने के लिए अभी तक आधा अधूरा संपर्क मार्ग वह भी कच्चा बनाया गया है । बरसात मे गांव तक पहुंचना मुश्किल तो क्या नामुमकिन है । गांव के अंदर नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है, बच्चों के पढ़ने के लिए कोई भी विद्यालय इस गांव में नहीं है, बिजली की तो इस गांव के लोग कल्पना भी नहीं कर सकते । देश 21वीं सदी मैं पहुंच चुका है परंतु यहां के लोग अभी भी ढेबरी व लालटेन के उजाले में रहने के लिए विबश हैं । पेयजल के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है कुपोषित बच्चों के लिए कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थापित यहां नहीं किया गया है । यहां के लोगों की माने तो यह लोग तमाम बार क्षेत्र के विधायक व सांसद से गांव के विकास के गुहार लगा चुके हैं । लेखपाल से लेकर जिला अधिकारी तक यह लोग अपनी बात कह चुके हैं परंतु कोई भी इनकी बात सुनने को तैयार नहीं है जिसका नतीजा सामने दिखाई दे रहा है । यहां के लोगों को अभी भी विकास की किरण आने की उम्मीद बरकरार है क्योंकि विधायक जी बोल गए हैं कि बरसात बाद विकास कई कार्य कराए जाएंगे ।
बोले विधायक
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी गोपालीपुर गांव की मूलभूत सुविधाओं के अभाव को स्वीकार करते हुए कहा की गोपालीपुर गांव जाकर उन्होंने भी महसूस किया है कि यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं । उन्होंने इसके लिए पूर्ववर्ती सरकारों तथा जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराया और कहा कि निश्चित रूप से यहां के ग्राम प्रधान इस गांव के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहे हैं जिसके कारण आजादी के 70 वर्षों बाद भी यह गांव पूर्णतया सभी सुविधाओं से कटा हुआ है । उन्होंने इस गांव के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही और कहा कि शीघ्र ही गांव के लिए सम्पर्क मार्ग, सोलिंग, नाली व आवास के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था कराई जाएगी ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ