अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद: रूदौली तहसीलदार रहे राम जनम यादव के गैर जनपद प्रताप गढ़ स्थानांतरण के बाद जालौन जनपद से स्थानांतरित होकर फ़ैज़ाबाद आए तहसीलदार श्री शिव प्रसाद की ज़िलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा तहसील रूदौली में नियुक्ति कर देने के बाद आज उन्होंने अपना पद भार ग्रहण कर लिया है।
उन्होंने जन समस्याओं को समय से निस्तारित कराने,आई जी आर एस व् सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाने व् सरकार की कार्य योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जायेगी।शिकायतों का निस्तारण धरातल पर होना चाहिए


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ