Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मीरमऊ गांव से आधा दर्जन बकरी चोरी

अमरजीत सिंह 
फैजाबाद  :मवई थाना क्षेत्र की चौकी बाबा बाजार अंतर्गत मीरमऊ गांव में दो घरों के सामने बंधी आधा दर्जन बकरी बीती रात चोर खोल ले गये।घटना की जानकारी मवेशी मालिकों को सुबह हुई।भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
मीरमऊ निवासी मोहम्मद अकलीम पुत्र सुलेमान व् मोहम्मद जहीर पुत्र ताहिर का घर भेलसर-उमापुर मुख्य मार्ग पर है।चार बकरी मोहम्मद अकलीम के व् चार बकरी जहीर के दरवाजे पर छप्पर के नीचे बंधी थी।चोर आठों बकरी रात में खोल ले गये।
बाबा बाजार चौकी प्रभारी सत्येंद्रपाल सिंह ने बताया की तहरीर मिली है।चोरों का पता लगाया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे