अनीता गुलेरिया
दिल्ली :- केशवपुरम के इलाके रामपुरा में आज दोपहर बारह बजे के करीब एक अफरोज नाम के युवक, उम्र (25) ने घरेलू हिंसा के चलते उसके घर में आई सास की चाकुओ से गोंदकर तब हत्या कर दी ,जब वह दोनों पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव के लिए आई । हत्या करने के बाद आरोपी युवक घर से फरार हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेते हुए हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । पुलिस के अनुसार मृतका का नाम खदुजिया बेगम उम्र (50) है । सूत्रों के अनुसार मृतका की बेटी की शादी को एक साल हुआ था और दोनों पति-पत्नी के बीच तनाव के चलते उसका दामाद रोज नशा करके उसकी बेटी को बिना वजह मारता-पीटता रहता था ।
इसलिए वह अपनी बेटी का हाल-चाल जानने दामाद के घर आई थी । सूत्रों की माने तो आरोपी-अफरोज ने सास को निकाह के पेपर न देने के चलते बुरी तरह से चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया । आरोपी-अफरोज अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । पुलिस पूरी मुस्तैदी से आरोपी की तलाश में जुटी है । थाना केशवपुरम पुलिस के अनुसार आरोपी के जल्दी पकड़े जाने के आसार हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ