Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बढते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस के रूख सख्त



ताबडतोड छापेमारी कर दर्जन भर से अधिक संदिग्धों को दबोचा 
मनीष ओझा
प्रतापगढ़ । जनपद में बढ़ रहे लगातार अपराधों के ग्राफ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कार्यवाही शुरु कर लगभग दर्जनभर  संदिग्धों को  दबोचा है और  पूछताछ कर रही है ।  जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी एवं सीओ लालगंज के नेतृत्व में शनिवार की देर रात कई क्षेत्रों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कई संदिग्धों को उठाया है। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान नगरकोतवाली के इंचार्ज सुरेश सैनी के ऊपर एक  संदिग्ध फायरिंग कर दिया इस दौरान पुलिस ने फायरिंग करने वाले संदिग्ध को दौड़ा कर धर दबोचा । पुलिस की उक्त कार्यवाही में स्वाट टीम भी शामिल बताई जा रही है । देर रात नगर क्षेत्र के  कई क्षेत्रों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर संदिग्धों को दबोच लिया है, और उनसे पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने के उपरांत  जल्द  की कई मामलों का खुलासा हो सकता है पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही के दौरान नगर कोतवाली इंचार्ज के ऊपर किए गए फायरिंग  के आरोप में जिले के मांधाता क्षेत्र के तोकलपुर  का रहने वाला व्यक्ति बताया जाता है जो नगर के स्टेशन रोड पर किराए के मकान  पर रहता है, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया और उससे भी गहन पूछताछ करने में जुटी है । उक्त पुलिसिया कार्रवाई को लेकर  चर्चा है कि पुलिस यदि इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी कर संदिग्धों पर नजर रखें और शहर में चल रहे कई स्थानों पर जुए के अड्डे को बंद कराने में सफल रही तो निश्चित ही अपराधों पर अंकुश लग सकता है, किंतु अब देखना यह है कि पुलिस किस ढंग से अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल करती है । लोगो मे चर्चा रही कि  कुछ भी हो शनिवार देर रात की गई पुलिसिया छापेमारी से अपराधिक घटनाएं कारित करने वाले लोगों में खौफ जरूर  पैदा होगा ।इतना ही नही पुलिस सही ढंग से कार्यो को अंजाम दिया तो कई मामलो का खुलासा भी हो सकता है ।



पकडे गये संदिग्धों को छोडने मे पुलिस कर रही खेल 

 पुलिस द्वारा शनिवार देर रात ताबड़तोड़ की गई छापेमारी के दौरान उठाए गए संदिग्ध को छोड़ने में पुलिस द्वारा खेल करने की चर्चाएं आम होती नजर आ रही है । बताया जाता है कि जिले में लगातार बढ़े अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नगर के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर दर्जन से अधिक संदिग्धों को दबोचा है जिन से पूछताछ की जा रही है ।  चर्चा रही है कि पूछतॉछ  के उपरांत संदिग्धों को छोड़ने के लिए पुलिस खेल करने से बाज नहीं आ रही । चर्चा तो यहॉ तक शुरू हो गई कि  मनमाफिक सुविधा शुल्क की  मांग पुलिस द्वारा की जा रही है, सुविधा शुल्क की अदायगी के उपरांत ही छापेमारी के दौरान पकड़े गए लोगों को छोड़े जाने की बात चर्चाएं आम हो रही है ।कुछ भी हो सत्ययता क्या है यह तो जॉच के उपरांत ही पता लग सकता है किन्तु जनता में पुलिस की छवि बनाने के लिए अफसरो को इस ओर ध्यान निगाह रखनी चाहिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे