Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

SDM मनकापुर ने मसकनवा चौकी प्रभारी के खिलाफ DM और SP को लिखा पत्र


गोंडा:-उपजिलाधिकारी मनकापुर ने  मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज सिंह पर भूमि विवाद निस्तारण लेखपालों की टीम के साथ अभद्रता करने तथा पुलिस फोर्स न उपलब्ध कराने की सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोंडा को दी है। उपिलाधिकारी बी के प्रसाद द्वारा डीएम व एसपी को अवगत कराया है कि श्रावस्ती माडल के अन्तर्गत भूमि विवाद निस्तारण लेखपालों की टीम के प्रभारी की मांग पर चौकी प्रभारी द्वारा टीम के साथ अभद्रता की जाती है।तथा पुलिस फोर्स उपलब्ध नही कराई जाती है।उपजिलाधिकारी के अनुसार 18जून को विकासखण्ड छपिया के खालेगाव में भूमि विवाद निस्तारण के समय एसडीएम द्वारा खालेगाव से वापस चले आने पर टीम प्रभारी से चौकी प्रभारी मसकनवा नीरज सिंह ने अभद्रता की।ऐसी स्थिति में भूमि विवाद व अन्य कार्यों के निस्तारण कराने में अप्रिय घटना घटित हो सकती है।उपजिलाधिकारी मनकापुर ने तीन दिनों के भीतर चौकी प्रभारी नीरज सिंह से स्प्टीकरण मांगा है।
उपजिलाधिकारी मनकापुर बीके प्रसाद ने बताया कि राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की आख्या पर चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।वहीं चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि अभद्रता का आरोप निराधार है।फोर्स की कमी के चलते पुलिस फोर्स की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे