Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्दनाक!बारातियों से भरी कार बेकाबू होकर नहर में गिरी,चार की मौत

तीन शवों की हुई पहचान,एक शव के पहचान के लिए कोशिस जारी
खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।यंहा एक शादी की खुशी मातम में बदल गयी।इस दर्दनाक घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।मामला जयसिंगपुर थाना क्षेत्र के मियागंज के पास का है, जंहा बारातियों से भरी कार शादी के प्रोग्राम सम्पन्न होने के बाद घर जा रही थी।जो बेकाबू होकर नहर में डूब गई जिससे मौके पर ही चार बारातियों की मौत हो गयी।
आगे पढ़ें पूरी खबर :
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मियांगंज के पास बारातियों से भरी तेज रफ्तार एक कार शारदा सहायक खण्ड 16 नहर में गिर गई। कार में सवार चार लोगों की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। चारों के शवों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है। इनमें से अभी तीन की पहचान हो पाई है। जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के लहमन गांव से यूनुस के बेटे सहजान की बारात रविवार को दिन में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करतोरवा निवासी मो. बखत के यहां आई थी।शादी प्रोग्राम निपट जाने के बाद शाम लगभग चार बजे बाराती वापस हो रहे थे। बारातियों की एक कार शारदा सहायक नहर की पटरी से होकर निकल रही थी की मियांगंज के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 
सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस:
पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से जब तक नहर में डूबे चार लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि अब तक चार शव निकाले गए हैं। उनमें से तीन की पहचान हुई है। मरने वालों में जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के चैती रामनगर शंकरगंज निवासी पिंटू यादव (26) पुत्र हरिश्चन्द्र, इसी गांव के तिलकधारी (37) पुत्र देवतादीन व महराजगंज थाना क्षेत्र के लहमन गांव निवासी शहरूक खान (22) पुत्र इसराइल के रूप में हुई है। एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे