Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिमों का फूटा गुस्सा,जुलूस निकालकर किया विरोध



खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।देश में बढ़ रहे आंतकवाद के खिलाफ आज सुलतानपुर के मुस्लिमों का गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान इन लोगों ने ना सिर्फ जुलूस निकाल कर आंतक को शरण देने वाले देश के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये बल्कि कश्मीर में सेना को खुली छूट देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां इलेक्शन में जीत के लिये वायदे करते हैं और जीतने के बाद वे अपने वायदे पर खरे नहीं उतरते हैं। आंतक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग उठाई की कश्मीर में सेना को खुली छूट देने के साथ कह देना चाहिये कि जहां मोहब्बत से काम लेना हो मोहब्बत से काम लो और जहां गोली चलानी पड़े वहां गोली चलाकर दुश्मनो को जवाब दो। बताते चलें कि नगर के अमहट स्थित इमामबाड़े में सैकड़ों की संख्या मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुये। इस दौरान पहले तो वहां तकरीर हुई और बाद सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तख्ती और बैनर लेकर प्रदर्शन के लिये निकल पड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों आंतक को शरण देने वाले देशों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये । प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजनीतिक पार्टियां केवल जीत के लिये ही कश्मीर का नाम लेती हैं और जीत के बाद वे सब भूल जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने का समर्थन करते हुये कहा कि कश्मीर में सेना का खुली छूट दे देनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सेना को वो हर काम करना चाहिये ताकि कश्मीर भारत का अंग बना रहे। आतंक के खिलाफ हल्ला बोलने वालों ने कहा कि सेना हर तरीका पता होता है कि कहां मोहब्बत से काम लेना है और कहां गोली चलाने से काम बनेगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे