अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।दिल्ली में डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया की अध्यक्षता में निर्मित अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के गठन के उपलक्ष्य में बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर विभाग संरक्षक हरिवंश सिंह व विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि अब भव्य राम मन्दिर निर्माण, समान नागरिक संहिता, कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास सहित तमाम मुद्दों को प्रभावी बनाने के लिए हिन्दू ही आगे की विचारधारा को अपनाया जाएगा। । जिला संयोजक डॉ तुलसीश दुबे व राजीव सोनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह का संचार हुआ है। अम्बरीष शुक्ल व गौरव सिंह ने बताया कि अब संगठन विस्तार का कार्य तेजी से शुरू होगा। इस अवसर पर कृष्ण कान्त, मेवा लाल वर्मा, ऋषभ सिंह, निशान्त चौहान, कुलदीप, अजय आजाद, अभिषेक कसेरा, अमित सिंह, रमेश पाण्डेय, हर्षित सिंह, राज करन, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ