गोण्डा। पिछले वर्ष 2017 में स्वच्छता सर्वेक्षण में गोण्डा सबसे नीचे पायदान पर 334वें नम्बर रहा। यानी कुल 334 शहरों में सर्वेक्षण किया गयाथा। इस बार रैंक में 6 अंकों की कमी आयी है और सर्वेक्षण 4 हजार शहरों का हुआ है। इसलिए गोण्डावासी खुश है कि 6 रैंक ऊपर हुए है। कही ये सब सर्वेक्षण टीम की केवल आंकड़ों की बाजीगरी तो नही है।
पिछले वर्ष गन्दे शहरों में सबसे नीचे पायदान पर कैसे रहा
बकौल पूर्व अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह जो नगर पालिका गोण्डा के प्रशासक भी थे गन्दे शहर में नाम आने पर उनके चैम्बर में ही चर्चा की गयी
जिसमें बताया गया था कि यह सब एक महिला ईओ की देन थी जो अपने को एक मंत्री की रिस्तेेदार बता रही थी। उनका कहना था जब सर्वेक्षण टीम गोण्डा आयी तो ईओ को टीम के रहने ठहरने व खाने पीने नगर में भ्रमण कराने की जिम्मेदारी सौपी गयी थी। टीम के आने पर टीम को एक अच्छे होटल में ठहरा दिया गया और ईओ महोदय जिनके पास नवाबगंज नगर परिषद का चार्ज भी था अपने नम्बर स्वीच आफ कर ली। टीम से मिलने तक नही आयी जिससे टीम को होटल का रहने ठहरने खाने पीने का खर्च वहन करना पड़ा था। बस क्या टीम ने इसका परिणाम गोण्डा को दे दिया थां यह बात एक दो नहीं सैकड़ों हजारों लोगों का कहना था गोण्डा फिर भी बहुत साफ सुथरा रहा। इसके साथ अन्याय किया गया। इससे ज्यादा गन्दा देवीपाटन मण्डल के ही एक दो जिला था और बाहर भी कई जिले थे सबसे नीचे पायदान पर उन जिलों की रैकिंग होनी चाहिए थी। फिरहाल गोण्डा वासियों ने इसे सहन कर लिया।
बार जमकर टीम का हुआ स्वागत
इस वर्ष जब स्वच्छता टीम गोण्डा सर्वेक्षण करने आयी तो जमकर आवभगत कर स्वागत किया गया। नगर में स्वच्छता का अभियान चलाया गया। दुकानों गली मोहल्लों में कूड़ेदान रखाये गये लेकिन टीम के जाते ही केवल नगर पालिका के बड़े कूड़ेदान को छोड़ सब गायब हो गया। थोड़ा मुहिम चलाकर शुलभ शौचालय बनवाये गये जिनमें कुछ का निर्माण जारी है कुछ का शुरू ही नही हुआ। गली मोहल्लों मंे रखे गये कूड़ेदानों में कूड़ा डालना बन्द कर दिया गया। लेकिन गोण्डा को कलंक से मुक्ति मिल गयी।
थोड़ी सी बारिस में तालाब बन जा रही सड़के
बरसात आने वाली है। नगर के स्टेशन रोड व कचेहरी रोड पर फोर लेन का निर्माण जारी है। सड़के जमीन से करीब एक फीट ऊँची हो गयी है। नाली नाला जो था सड़क के भेंट चढ़ गया। नया बना नही है। सड़क किनारे घर दुकान सब नीचे हो गये है। बारिस का सारा पानी भले सड़क पर न रहे लेकिन दोनों तरफ अवश्य घर के अन्दर तक भरा रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ