अनीता गुलेरिया
दिल्ली :- सेन्ट्रल-डिस्ट्रिक्ट कमला मार्केट पुलिस स्टेशन के पुलिस-कर्मियो द्वारा भीषण गर्मी के चलते मेन रोड पर सडक पर चलते वाहन और पैदल राहगीरो को तपती-गर्मी में ठंडे पेयजल द्वारा उनकी बढती प्यास को शांत करने का सार्थक प्रयास किया गया । पुलिस कर्मियो द्वारा आटो-रिक्शा,गाडियो और चलती बसो को रोककर सवारियो ,बच्चो को ठंडे पानी की बोतलें बांटी गयी । इस तरह दिल्ली कमला मार्केट पुलिस के इस नेक,साहसिक कार्य के लिए दिल्ली की जनता का तहेदिल से आभार । समाज हित के लिए किए गए नेकदिल कार्यो द्वारा पुलिस की खराब छवि पहले से बेहतर हुई है । जिससे दिल्ली पुलिस की जनता के बीच एक सच्चे-सहयोगी की छवि उभरकर सामने आई है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ