सुनील उपाध्याय
बस्ती । हिन्दू जागरण मंच द्वारा सोमवार को आवास विकास कालोनी स्थित प्रधान कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया गया।
जिलाध्यक्ष नन्दीश्वरदत्त ओझा ने कहा कि 25 जून 1674 को ही बीर माता जीजाबाई के सुपुत्र बीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू पद पादशाही की स्थापना करके हिन्दू साम्राज्य की आधारशिला रखी। देश के लिये उनका योगदान सदैव प्रेरणाश्रोत के रूप में स्मरण किया जायेगा। उन्होने विदेशी आक्रान्ताओं से लोहा लिया।
प्रान्तीय मीडिया प्रभारी विकास बरनवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि छत्रपति शिवाजी ने राष्ट्र विरोधी मुस्लिम आक्रान्ताओं से कराह रही जनता को मुक्ति दिलाया। युवा जिलाध्यक्ष प्रिंस बरनवाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे बीर को युवा पीढी आदर्श के रूप में अंगीकार करे तभी देश समृद्ध, विकसित होगा।
हिन्दू साम्राज्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक इन्द्र प्रकाश शुक्ल, जिला सम्पर्क प्रमुख विवेक प्रकाश सिंह, विधि प्रमुख विनोदमणि, महामंत्री डा. अनिल, घन श्याम प्रजापति, कामेन्द्र चौहान, लक्ष्मण चौरसिया, छोटू शर्मा, पिन्टू जायसवाल, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अमरजीत, महेश यादव, धमेन्द्र सोनकर, राजेन्द्र कुमार, सूरज, रंगीलाल राजभर, राहुल शर्मा, मुरली मनोहर शुक्ल, अमित शुक्ल, रवि चतुर्वेदी, रवि प्रताप सिंह, भानु बरनवाल, लाल गौड़, उमेश सिंह, कामेश्वरनाथ,उदय प्रताप सिंह, कृष्णनन्दन शुक्ल आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ