शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । विकासखंड आसपुर देवसरा के रेडी गारापुर में मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 मरीजों का निशुल्क इलाज डॉ नितेश तिवारी द्वारा किया गया। ट्रस्ट के निदेशक राम प्रकाश पांडे ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बेसहारा, असहाय ,एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का चिन्हीकरण करके 1000 परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किया गया है। एक परिवार से 5 लोगों को निशुल्क इलाज किया जाता है । इसके लिए रोस्टर जारी किया गया है। नारी संघ की लीडर फातिमा ने बताया कि निशुल्क इलाज गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। लोगों को योग्य डॉक्टर से इलाज के साथ साथ गंभीर बीमारियों के बारे में पता लग जा रहा है शिविर में डॉक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि शुगर एवं हृदय संबंधित मरीजों की संख्या गांव मे बड़ी तेजी के साथ बढ रही है , इसके बारे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। लोगों को इसके बारे में जागरूक करना ट्रस्ट का उद्देश्य है जो सराहनीय है जागरूकता के माध्यम से बीमारियों से बचा जा सकता है एवं स्वस्थ रहा जा सकता है ।इस मौके पर रामलाल सरोज अजीत कुमार गुप्ता हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ