Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रेन की टक्कर से वृद्ध की मौत




मनीष ओझा 
 प्रतापगढ़ ! सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इलाहाबाद-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर वृद्ध का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पे पहुँची पुलिस तो वृद्ध की शिनाख्त हो पाई शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के छिंददौरा गांव निवासी छेदीलाल(56)पुत्र स्व० रघुनंदन सुबह घर से टहलने के लिए निकला था जानकारी के अनुसार उसका शव इलाहाबाद-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर गांव के समीप मिला मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि यह सब छेदीलाल का है जो घर से सुबह निकला था परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कैसे मौत हो गई इधर गांव के लोगो मे चर्चा रही कि वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।वही छेदीलाल के दोनों बेटों अमरनाथ व समरनाथ क़ा रो-रो कर बुरा हाल था छेदीलाल दोनो बेटो की शादी भी नही कर पाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे