Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस का हरैया व गौर विकास खण्डों में आयोजित सम्मेलन में बीजेपी निशाने पर




सुनील उपाध्याय 
बस्तीः कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किये जा रहे ब्लाकवार सम्मेलनों के क्रम में सोमवार को हरैया व गौर विकास खण्डों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। हरैया में देवी प्रसाद पाण्डेय व गौर में रविन्द्र सिंह राजन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कांग्रेस की नीतियों का बखान किया।

हरैया में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है, एक बार नरेन्द्र मोदी ने जनता को गुमराह कर, तरह तरह के सपने दिखाकर सत्ता हासिल कर लिया लेकिन 2019 में उनके सपने साकार नही होने वाले हैं, जनता करारा जवाब देने के लिये चुनाव का इंतजार कर रही है। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कांग्रेस के बारे में झूठा प्रचार कर, पार्टी नेंताओं पर झूठे आरोप लगाकर भाजपा सत्ता में आयी लेकिन जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नही किया। 

अच्छे दिनों का ऐसा सपना दिखाया कि अब कोई अच्छे दिनों की कल्पना भी नही करता। इसी तरह से यूपी में भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण का झूठा सब्जबाग दिखाकर अपने सपने तो पूरे कर लिये जबकि जनता भ्रष्टाचार से कराह रही है। अपराध सिर चढ़कर बोल रहे हैं। हालात सरकार के नियंत्रण में नही है ऐसे में जनता को वोट की ठगी का जवाब देने के लिये तैसर रहना होगा। गौर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सईद अहमद च राना कृष्णिंककर सिंह ने भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार का कच्चा चिट्ठा जनता व कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

प्रमुख रूप से गिरजेश पाल, नर्वदेश्वर शुक्ला, मो. रफीक खां, देवी प्रसाद पाण्डेय, डा. शीला शर्मा, राना सिंह, मुकुल प्रताप नारायण पाण्डेय, घनश्याम शुक्ला, इन्द्रजीत सिंह, विश्वनाथ चौधरी, आलोक त्रिपाठी, अरूण कुमार त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुषमा तिवारी, मालती देवी, रझरुनाथ सिंह, अवधेश पाण्डेय, लड्डन, राजेन्द्र गौतम, सुरेन्द्र पाण्डेय, विक्की पाण्डेय आदि उपस्थित थे। 

एक अन्य समाचार के अनुसार बताया गया कि 26 जून को 11 बजे दिन में विक्रमजोत कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन अमोढ़ा बाजार में होगा जबकि बनकटी ब्लाक कमेटी का सम्मेलन बोदवल बाजार में अपराह्न 2.00 बजे से होगा। जानकारी देते हुये प्रेमशंकर द्विवेदी ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रमों में पहुंचने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे