सुनील उपाध्याय
बस्ती । 66 लाख 94 हजार रूपयों की लागत से भद्रेश्वरनाथ और देवरिया शिव मंदिरों का सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने सोमवार को भद्रेश्वरनाथ और देवरिया शिवमंदिर पर सौन्दर्यीकरण हेतु शिलान्यास किया। कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार धार्मिक स्थानों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है जिससे आस्थावानों को और बेहतर सुविधा मिल सके।
शिलान्यास के बाद देवरिया मंदिर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये विधायक दयाराम चौधरी ने उपस्थित जनों का आवाहन किया कि वे 28 जून को मगहर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। कहा कि भद्रेश्वरनाथ और देवरिया शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण शिलान्यास के साथ ही शुरू हो गया है। भद्रेश्वरनाथ परिसर में प्रथम चरण में इण्टर लाकिंग का कार्य कराया जायेगा और देवरिया मंदिर परिसर में एक धर्मशाला, महिला, पुरूष शौचालय, दो सोलर लाइट, एक वाटर कूलर, समरसेबुल पम्प के साथ ही पूरे परिसर में इण्टर लाकिंग योजना को स्वीकृति मिली है। कहा कि जनपद के अन्य धार्मिक स्थानों के भी सौन्दर्यीकरण के लिये प्रस्ताव भेजा गया है। सदर विधायक ने कहा कि भाजपा विकास के लिये प्रतिबद्ध है । शीघ्र ही इसके परिणाम लोगों के सामने आने लगेेंगे। विकास योजनाओं के पूरा होने में भी वक्त लगता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में पूर्वान्चल के विकास की गति निश्चित रूप से तेज होगी।
भद्रेश्रवनाथ और देवरिया शिवमंदिरों पर सौन्दर्यीकरण हेतु शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार शुक्ल, दीवान चंद पटेल, आज्ञाराम चौधरी, उदय शकर पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, अभय सिंह, रमाकांत सिंह, गुड्डू पाण्डेय जी, सुनील मिश्र, अनिल कुमार पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अर्जुन चौधरी, आशीष चौधरी, शेषनाथ चौधरी, सुरेश कुमार ,राजू चौधरी श्यामभवन, लाल चंद चौधरी, अभिषेक, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ