Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री जी....! दबंग ग्राम प्रधान व ठेकेदार के कारण त्राहि त्राहि कर रहे है मनरेगा मजदूर


तीन मीटर की सड़क को दोमीटर में लगाया जारहा रद्दी ईटो से खड़न्जा
रमेश कुमार मिश्र/प्रीतीसिंह
गोण्डा।ग्राम प्रधानो की दबगई रूकने का नाम नही लेरही है।ग्राम पंचायत के विकास के लिए आये सरकारी धन को ठेकेदार के माध्यम से बंन्दरबाँट किया जारहा है।जहाँ तीन मीटर में सड़क का खड़न्जा लगना चाहिए वहाँ दो मीटर में ही लगवा कर इतिश्री करली जारही है।और तो और मनरेगा मजदूर काम के अभाव में भूखे मरने को मजबूर है।ठेकेदार व प्रधान रद्दी ईटो को लगाकर मालामाल हो रहे है।लेकिन सरकार के तरफ से कोई जाँच ना होना चर्चा का विषय बना हुआ है।ये स्थिति है योगी सरकार में बेलगाम हो चुके प्रधानो के ऊपर कोई अंकुश नही लग पारहा है।
हाँ साहब ये कोई कहानी नही है ये हकीकत है ग्रामसभा सोनहरा गाँव की जो गोण्डा जिले के हलधरमऊ ब्लाक में स्थित है।यहाँ के ग्राम प्रधान व सिक्रेटरी की मिली भगत से ग्रामसभा के सारे कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाकर सरकारी धन का बंन्दर बाँट कर रहे है।और मनरेगा में चयनित मजदूर भूखे मर रहे है।जबकि सरकार के तरफ से सख्त आदेश है की ग्रामसभा के सारे कार्य मनरेगा मजदूर ही करेगे।लेकिन सोनहरा गाँव में सरकार के आदेश की खुलेआम धज्जियाँ ऊड़ाई जारही है।
गाँव के हरीशंकर पुत्र बच्चाराम ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की।ग्रामसभा सोनहरा के मजरा चकसेनियाँ से पाठक पुरवा तक जारही सी सी रोड़ में जमकर घपला किया जारहा है।प्रधान व ठेकेदार की मिली भगत से तीन मीटर की सड़क को दो मीटर में तब्दील करके रद्दी ईटो से बनवाया गया है।वो भी मनरेगा मजदूर से काम ना करवाकर ठेकेदार के माध्यम से बनवाया गया जिस सड़क पर चार पहिया कौन कहे दो पहिया भी चलने के काबिल नही है।ये है योगी सरकार के वफादार ग्राम प्रधान जो 2019के आम चुनाव का ईन्तजार कर रहे है।

क्या कहते है जिम्मेदार
जब इस बारे में बीडियो हलधरमऊ से बात करने की कोसिस की गयी तो।उन्होने बताया की मौका नही है बात करने का।बाद में बात करेगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे