मनीष ओझा
प्रतापगढ! जेठवारा थाना इलाके का युवक शनिवार शाम लालगंज इलाके में निमंत्रण देने के लिए बाइक से निकला था। घर वापस न लौटने पर उसके परिजनों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत करते हुए अपहरण की आशंका जताई थी। सोमवार देर रात युवक बेहोशी की हालत में सुखपाल नगर के पास मिला। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।जेठवारा इलाके के डांड़ी गांव निवासी लल्लन सिंह का बेटा जयसिंह शनिवार शाम घर से लालगंज इलाके के मंगोलपुर गांव में बारात में शामिल होने की जानकारी देकर बाइक से निकला था। वह सोमवार सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने जेठवारा पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपहरण की आशंका जताई। सोमवार रात नगर कोतवाली इलाके के सुखपाल नगर तिराहे के पास सड़क किनारे बाइक व बेहोश युवक को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने घायल को पीएचसी सुखपाल नगर में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद युवक ने परिजनों को सूचना दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ