मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! पति से विवाद होने पर महिला ने आग लगा लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। कन्हई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी अनीता(35) संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई जानकारी के अनुसार परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही अनीता की मौत हो गई परिजनों के अनुसार पति से विवाद में अनीता ने खुद को आग लगा ली थी वही पुलिस मौके पर जांच में जुटी रही।।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ