सुनील उपाध्याय
बस्ती : रामजानकी मार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब दस बजे लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी फीलिंग स्टेशन कुदरहा के सामने बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसी थाने के रघऊपुर निवासी ओमकार चौधरी (35) बाइक से डेवडाड़ हनुमान जी व बुढ़बा बाबा के मंदिर पर दर्शन करने को निकले थे। पेट्रोल कम होने के कारण कुदरहा स्थित पेट्रोल पंप पर मुड़ते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने ठोकर मार दी। गंभीर हालत में पीएचसी कुदरहा भेजा गया। यहां से चिकित्सकों ने ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया, जहां ओमकार ने दम तोड़ दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ