Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी-प्रेमिका ने लगाईं फांसी

अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :थाना क्षेत्र के गोडियन पुरवा मजरे बसौढ़ी मे प्रेम प्रसंग मे प्रेमी व प्रेमिका ने फंदे लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमें प्रेमी की मौत हो गयी जबकि की प्रेमिका को गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है 
            बताया जाता है कि मवई चौराहा के पास हरिशंकर ऊर्फ पप्पू के बाइक की दुकान पर बिर्जेश  ऊर्फ कन्हैया पुत्र राम सुमिरन ऊर्फ कल्लू चौहान 20 निवासी कस्बा इचौली थाना टिकैतनगर था जो बाइक बनाने का काम करता था दुकान मालिक पप्पू ने बताया कि  बुधवार सुबह लगभग 07:30 बजे वह घर में आए मेहमानो के लिए नास्ता के लेने आबदाना ढ़ाबे पर गया था जब देर तक नही आया तो हम हमने समझा कि वह दुकान खोल दिया होगा लेकिन जब दुकान पर दूसरे लड़के काम करने वाले आए तो दुकान बंद देख वह हमे फोन पर सूचना दी जब वहा पहुचे तो दुकान बंद थी जब इधर उधर देखने लगे तो दुकान की पीछे टीन सेड़ की बल्ली के सहारे कन्हैया का शव फंदे से लटकता मिला सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाश को पीएम के लिए भेज दिया वही परिजनो ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी है वही ग्रामीणो की माने गॉव की एक लड़की भी फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन प्रयास नाकाम रहा परिजनों ने आनन फानन मे निजी चिकित्सालय ले गये जहा पर डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया 
          थानाध्यक्ष ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है फिरहाल दुकान मालिक पप्पू की  तहरीर कालिका प्रसाद निषाद पर मुकदमा दर्ज कर जॉच की जा रही है मृतक की दोनो मोबाइल जॉच हेतु जमा करा ली गयी है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे