शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जूनियर बार एसोसिएशन "पुरातन"के कार्यालय में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष लीलाधर दूबे एवं संचालन महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने किया I बैठक में कार्यकारिणी ने अधिवक्ता मो आरिफ एवं पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय एवं उनके दो लड़कों के ऊपर हुए प्राण घातक हमले के अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी न होने के कारण एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व डी जी सी शेख बद्रुद्दीन एवं उनके लड़कों के ऊपर हुए फर्जी प्रथामिकी को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई न होने के कारण आम अधिवक्ता अक्रोशित एवं आंदोलित है जिस कारण जू बा ए ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की आज अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहें I बैठक में अध्यक्ष लीलाधर दूबे एवं महामंत्री शेष बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह उपाध्यक्ष विद्या सागर शुक्ला बृजेंद्र उपाध्याय अवनीश पाण्डेय लल्लन श्रीमती विभा पाण्डेय सयुक्त प्रकाशन मंत्री अत्रि कुमार पाण्डेय सयुक्त प्रशासन मंत्री अनूप कुमार शुक्ल सायुक्त मंत्री लाइब्रेरी संजय कुमार पाण्डेय अलख कुमार पाण्डेय विनोद कुमार मिश्र अरूण कुमार पाण्डेय मकरंद शुक्ल अंजनी कुमार सिंह बाबा दीपक मिश्रा दीपू अनिल तिवारी मनीष सिंह राम अवध मिश्रा सुधाकर सिंह मुकेश यादव जितेंद्र पुष्पाकर सुशील कुमार पाण्डेय सिराजूद्दीन संजय सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थिति रहे. I

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ