Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नशे में धुत पुलिस सिपाहियों ने जमकर मचाया उत्पात,होटल कर्मचारियों के साथ व्यवसाई को भी पीटा


अखिलेश्वर तिवारी

कोतवाल मामले की लीपापोती क्या कर रहे प्रयास
 बलरामपुर ।। जनपद पुलिस इस कदर बे अंदाज हो चुकी है कि उसे अब कानून का भी जरा सा भरम नहीं रहा  जब कानून के रखवाले ही मारपीट और लूट की घटनाएं करेंगे तो फिर आम आदमियों की बचाव कौन करेगा । ताजा मामला बलरामपुर जिला मुख्यालय के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल का है जहां पर नशे में धुत एक सिपाही ने अपने एक सिपाही तथा होमगार्ड सहयोगी के साथ मिलकर पहले होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और बाद में वहां बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की । पुलिसवालों की पिटाई में नगर के एक व्यवसाई नवीउल्ला को गंभीर चोटें आई हैं । नवीउल्ला के सर में गंभीर चोट आई है । घटना के बाद व्यवसाई नबी उल्लाह की तहरीर पर नगर कोतवाल ने पहले मामला दर्ज करने में आनाकानी की काफी दबाव के बाद मामला दर्ज कर लिया । इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं । राजेश कुमार ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा में धारा के अनुसार अन्य अपराधियों के तरह ही पुलिस वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी । कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने माना कि इस प्रकार होटल पर मारपीट करना कतई शोभनीय नहीं कहा जा सकता । उन्होंने बताया के आरोपी होमगार्ड प्रवीण चंद्र द्विवेदी को हिरासत में ले लिया गया है तथा विवेक त्रिपाठी सिपाही व उसके एक सहयोगी सिपाही की तलाश पुलिस कर रही है शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

                 जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पथिक होटल के पास मंंगलवार की रात लगभग 10.20 पर नबीउल्ला पर हुआ जानलेवा हमला नबीउल्ला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की नबीउल्ला खान पुत्र समीउल्ला जो आर ओ प्लांट और मशीन सप्लायर का काम करते हैं । मंगलवार की रात श्रावस्ती से बलरामपुर आ रहे थे तो सहारा होटल निकट पथिक होटल के पास  खाना खाने के लिए रूके और खाना ऑर्डर देने के पश्चात 45 मिनट तक इंतजार किया । विलंब होने पर होटल के मालिक से पूछा कि हमारे आर्डर में देरी क्यों तब तक उस होटल में बैठे परवीन पुत्र घनश्याम चंद्र द्विवेदी निवासी पोस्ट अर्दनपूरवा पिरबढतारा थाना खरगूपुर जनपद गोंडा और विवेक त्रिपाठी निवासी डीएम आवास गार्द  ने नबीउल्ला को ललकारते हुए कहा खाना मै खाऊंगा तुम नही इसी बीच लामबंद हो कर मार पीट पर अमादा हो गए तभी सिपाही विवेक त्रिपाठी ने चाकू उठा कर सर पे वार करना शुरू कर दिया और परवीन कुमार तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने लात घूसे से मारना शुरु कर दिया और एक तोले की सोने की चैन और 65000 रुपये जो उनके पास थे उसको छीन लिया। इस पर उनके साथ के लोगो ने शाहिद हसन और मुजीब खान ने उनके बारे में जानकारी की और नगर कोतवाली ले कर आये और उसके बाद मेमोरियल अस्पताल में इलाज हुआ जिसमें सर पर गंभीर चोट  आई ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे