Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में ढाई कुंतल दूध से मां सरयू का किया गया दुग्धाभिषेक


वासुदेव यादव
 अयोध्या। फैजाबाद, सरयू जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यकर्ता कौस्तुभमणि अचारी के द्वारा मां सरयू का ढाई कुंतल दूध व विभिन्न प्रकार के पुष्पों आदि से अभिषेक पूजन व महाआरती की गई।
   यह आयोजन सरयू पुल के पश्चिम हर वर्ष की तरह परंपरागत रूप से आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कौस्तुभमणि अचारी ने बताया कि सरयू जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष मां सरयू का दुग्धाभिषेक  किया जाता है। इसी के परिपेक्षय में वैदिक आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मां सरयू की दुग्धाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना आरती आदि की गई । उन्होंने बताया कि गुरुवार को सरयू तट पर मां सरयू की  सुभ्य फूल बंगले की झांकी सजाई जाएगी तथा विशाल महाआरती के साथ ही भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन होगा । उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि भारी संख्या में सरयू जयंती में शामिल होकर मां सरयू की अद्भुत झांकी का दर्शन पूजन कर सभी भक्तों व परिवार अपने जीवन को धन्य बनाएं।
   इस दौरान इस  बादल अचारी पंडित कन्हैया तिवारी, पंडित गौरव कृष्ण पंडित सतीश द्विवेदी व सत्यम शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे