खुर्शीद खान
सुल्तानपुर ! जिले के कादीपुर तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंकुरण फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रक्तदान के प्रति जन जागरूकता फैलाना है , जिससे समाज के लोगों में समाज सेवा का भाव पैदा हो। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ कादीपुर चेयरमैन विजय भान सिंह उर्फ मुन्ना भैया के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया ।रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम क्राइम जर्नलिस्ट आकृति अग्रहरि तथा उनके पिता सुशील अग्रहरि ने रक्तदान कर शुभारंभ किया। जिसके बाद कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया ।क्राइम जनर्लिस्ट आकृति अग्रहरि ने न सिर्फ सर्वप्रथम रक्तदान कर एक मिसाल कायम की बल्कि महिलाओं को भी इस महादान में भाग लेने के लिए प्रेरणा दी। उनके इस सामाजिक कार्य के लिए कादीपुर चेयरमैन विजय भान सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान जागरूकता के लिए अंकुरण फाउंडेशन तेजी से कार्य कर रहा है ।साथ ही 1 दिन में 100 यूनिट का रक्तदान कराकर अंकुरण फाउंडेशन रिकॉर्ड कायम कर चुका है ।अब तक अंकुरण द्वारा दो बड़ा कैंप गांव में लगवाया जा चुका है। इस मौके पर डॉ नित्यानंद चौधरी,डाँ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव, संदीप अग्रहरि, डॉ सुधाकर सिंह, विमल शुक्ला ,संदीप सिंह, विजय पांडे ,मिर्जा ,मुकेश, आरिफ खान ,आदित्य अग्रहरि, डॉक्टर अजय कुमार सिंह, डॉक्टर अमित सिंह ,अनुराग पांडे, यश अग्रहरि ,गौतम घोष, अभिषेक सिंह राणा ,डॉ डीके सिंह आदि लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ