Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खून हो गया खून का प्यासा ,छोटे भाई के पिटाई से बड़े भाई की मौत


अलीम खान 
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला के सरवनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बेटे और करीबी रिश्तेदारों संग मिल अपने बड़े भाई को लाठी डंडो से इस कदर पीटा की उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वही दिन दहाड़े हुई हत्या की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक भारी संख्या में पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे और स्थानीय पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। फ़िलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर मुक़दमे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

कई वर्षों से दोनों के बीच चला आ रहा था जमीनी विवाद

जानकारी के मुताबिक, मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव का है। जहाँ के रहने वाले दो सगे भाइयों राम नरेश वर्मा और राजेश वर्मा के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद ने आज खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसके बाद छोटे भाई ने अपने बेटे और करीबी रिश्तेदारों संग मिल बड़े भाई और परिवार को लाठी डंडो से मारना शुरू कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल परिवार को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुँचे लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले ही राम नरेश की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे