Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसडीएम ने मनकापुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां ही खामियां




गोण्डा: डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मनकापुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी को मिले मरीजो के पास बाहर के दवाइयों के पर्चे मिले |      

बुधवार को जिलाधिकारी गोण्डा कैप्टन प्रभ्राशु श्रीवास्तव के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मनकापुर वीके प्रसाद ने सुबह सीएचसी मनकापुर का औचक निरीक्षण किया।

मरीजो ने की शिकायत
इस दौरान उपजिलाधिकारी को मेहीलाल ने बताया की परिवार को सरकारी अस्पताल में टाईफाईड हो जाने पर लाये जहां कहा गया कि पहले बाहर से  फला-फला जांच कराओ और बाहर की दवा खानी पडेगी। पीडित किसी से सूद पर एक हजार रुपया ले कर आया और प्राइवेट जाच बाद उसे बाहर की दवा लिख कर पर्ची थमा दी गयी

 इसी क्रम में ग्राम भीरवा गांव निवासनी किरन ने बताया कि चिकित्सको द्वारा बाहर से जांच कराने व दवा लेने की बात कही गयी |

इस दौरान फिरोजपुर गांव निवासनी पूनम ने बताया कि बीते 15/09/2016 से  प्रसव प्रोत्साहन राशि के लिये सीयचसी का गणेश परिक्रमा कर रही है।जिस पर उपजिलाधिकारी ने सीयचसी अधीक्षक नीरज गुप्ता को तत्काल राशि दिलवाने का निर्देश दिया

वही स्थानीय लोगो ने शिकायत किया कि जब अस्पताल के लैब में टीयलसी, डीयलसी, यसआर, ब्लैडग्रुप, ब्लैड शुगर, वीपीआरयल, मैलेरिया, यूरिन, बलगम व प्रेगन्सी आदि के जांच उपलब्ध होने के बावजूद चिकित्सको द्वारा प्राईवेट जांच के लिये कमीशन के चक्कर में मरीजो को भेजा जाता है अस्पताल में लगा एक्सरे मशीन पिछले काफी दिनो से खराब पडा है। जिससे मरीज बाहर से एक्सरे कराने को मजबूर है।  प्राइवेट लैब के दलाल अस्पताल में चिकित्सको के सहयोग मे लग कर मरीजो का शोषण करते है।

मामले में  उपजिलाधिकारी ने कडी नराजगी जताते हुए डीएम को रिर्पोट करने की बात कही।
ओपीडी,रजिस्टेशन कक्ष,पैथालोजी लैब , प्रसव कक्ष, एक्सरे कक्ष, वार्ड,जननी सुरक्षा कक्ष, कोल्ड चेन कक्ष,ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई कक्ष व उपास्थित पंजिका  निरीक्षण किया।

कर्मचारियों ने भी की शिकायत
सीयचसी में तैनात सफाई कर्मी चक्रधारी ने बताया कि सरकार दो-दो माह का वेतन न मिलने से भूख मारी के कगार पर है और अस्पताल में तीन सफाई कर्मियो की तैनाती है मगर कोई नही आता है। पूरा अस्पताल हमी साफ करते है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि सारी रिर्पोट डीयम साहब को दिया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे