Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एनएचएम संघ के विस्तार हेतु प्रभारी मनोनीत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के विस्तार करते हुए संघ की मजबूती एवं गति प्रदान करने हेतु प्रत्येक तहसील में दो प्रभारी मनोनीत किये है । उक्त जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष सीएम शुक्ल ने बताया कि जो आपसी सामंजस्य से सम्बंधित ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन करेंगे पट्टी ब्लॉक से डा. राधेश्याम रजक एवं डा सतीश कनौजिया, सदर से राजकमल सिंह एवं शैलेश दूबे,  रानीगंज से डा जबर सिंह एवं त्रिलोचन मिश्रा,  लालगंज से डा. हरिशचंद्र एवं सुनील तिवारी कुंडा से डा. रोहित सिंह एवं शिशिर श्रीवास्तव प्रभारी मनोनीत किया गया है । श्री शुक्ल ने कहा कि जो यथाशीघ्र ब्लॉक के समस्त सदस्यों की बैठक करा कर चुनाव या आम सहमत के माध्यम से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करेंगे । जिला महामंत्री शैलेश कुमार ने कहा एनएचएम कर्मचारियों के साथ शोषण को रोकना एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना संघ की प्राथमिकता में है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे