Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जीआरपी पुलिस की संवेदनहीनता आई सामने


अखिलेश्वर तिवारी

घंटों स्टेशन पर पड़ी रही युवक की लाश नहीं पहुंची जीआरपी

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के झारखण्डी रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने गोण्डा गोरखपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली । युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने लाश को रेलवे ट्रैक से हटाकर किनारे रखवाकर यातायात तो चालू करा दिया परन्तु आगे की कार्यवाही करने वाली जीआरपी पुलिस कई घंटों तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची और युवक की लाश वैसे ही खुले मे रेलवे पटरी के किनारे पड़ी रही । घटनास्थल पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक बृजराज यादव ने बताया गोंडा से गोरखपुर जा रही डेमो पैसेंजर ट्रेन से युवक की कटकर मौत हुई है । यह घटना सुबह लगभग 10:45 बजे हुई है और तब से दोपहर बाद 3:00 बजे तक कोई भी जीआरपी का सिपाही वहां नहीं पहुंचा है । जीआरपी पुलिस के लेटलतीफी से स्पष्ट प्रतीत होता है कि रेलवे पुलिस पूर्ण रुप से संवेदनहीन हो चुकी है । इतना ही नहीं मौके पर मौजूद RPF के जवानों ने भी लाश को ढकने की जरुरत नहीं समझी । बृजराज यादव ने बताया कि युवक के जेब से उसका आधार कार्ड मिला है जिसके आधार पर मृतक युवक का नाम पवन कुमार पुत्र गुरुप्रसाद निवासी ग्राम जैतापुर थाना गौरा बलरामपुर के रूप में पहचान की गई है । उसके जेब से मिले टिकट में उसके पिता तथा भाई के नंबर लिखे हुए हैं और टिकट के पीछे लिखे हुए वाक्यों से ऐसा प्रतीत होता है एक तरफा प्रेम प्रसंग से आहत होकर युवक ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया है । उन्होंने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचित कर दिया गया है तथा जीआरपी के आने के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे