Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लेखपालो के थोक तबादले के फरमान से तहसील मे मचा हडकंप


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र मे तैनात लेखपालो के एसडीएम द्वारा अचानक थोक मे किये गये तबादले को लेकर पिछले दो दिनो से स्थानीय लेखपालो मे हडकम्प का माहौल देखा जा रहा है। एसडीएम महेंद्र सिंह द्वारा प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा के तहत लेखपालो के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र मे सरकारी कार्यो मे लापरवाही तथा उदासीनता बरते जाने की शिकायत प्रमुखता से देखी गई। नाराज एसडीएम ने तहसील क्षेत्र मे तैनात अधिकांश लेखपालो के कार्यक्षेत्र बदले जाने का फरमान सुना दिया। तबादले की जद मे आये कई लेखपाल लम्बे समय से एक ही कार्यक्षेत्र मे कुंडली मारकर जमे हुये थे। इनमे से कुछ प्रभावशाली लेखपालो के मलाईदार इलाके मे तैनाती को लेकर शिकायतो का भी एसडीएम के सामने अंबार लगा हुआ था। मंगलवार की देर शाम एसडीएम के द्वारा थोक मे किये गये लेखपालो के तबादले की खबर लीक होने के बाद हडकंप मच गया। दबीजुबान से नई तैनाती से असंतुष्ट कुछ लेखपाल इसके पीछे तहसील मे ही तैनात कर्मचारियो को एसडीएम को गुमराह कियेे जाने का भी दुखडा सुनने मे आ रहा है। वहीं लेखपालो के तबादले के बाबत तहसील के दोनो एआरके कुछ भी कहने को तैयार नहीं दिखे। दोनो पत्रावली के एक दूसरे के पास होने की बात कहकर पल्ला झाडते देखे जा रहे है। इस बाबत एसडीएम के बैठक मे होने के कारण वार्ता न हो पाने से फिलहाल तबादले को लेकर संशय का माहौल बना हुआ है। इसके बावजूद कर्मचारी नेता तबादले की सूची की छायाप्रति लेकर गुणा भाग मे जुटे देखे गये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे