Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मैनेजर ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस


शिवेश शुक्ला 

 प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के रानीगंज कैथौला स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर बैंक मे फर्जी शपथ पत्र के जरिये धोखाधडी से ऋण लिये जाने को लेकर केस दर्ज कराया गया है। शाखा प्रबंधक उदय प्रताप दुबे ने दी गई तहरीर मे कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बसंतगंज निवासी विनोद कुमार शर्मा अलग अलग स्थानो पर बैंक मे फर्जी शपथ पत्र देकर अपनी जमीन का हवाला देते हुये लाखो का ऋण कूटरचना से हासिल कर लिया गया है। बीती सत्ताईस सितम्बर 2013 को आरोपी द्वारा कूटरचित अभिलेखो के द्वारा बैंक को गुमराह कर ऋण की मंजूरी कराई गयी। बैंक द्वारा भौतिक एवं अभिलेखीय सत्यापन के बाद आरोपी के द्वारा जालसाजी कर ऋण हासिल कर लेने का मामला प्रकाश मे आया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी विनोद शर्मा के खिलाफ धोखाधडी एवं कूटरचना तथा सरकारी धन के हेरफेर का केस दर्ज किया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे