शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। निर्वाचक नामावली मे संसोधन अभियान को लेकर बुधवार को एसडीएम ने लालगंज तहसील सभागार मे कडी समीक्षा बैठक की। बैठक मे एसडीएम ने बीएलओ के कार्यो की समीक्षा करते हुये सुपरवाइजरो को पर्यवेक्षण मे शिथिलता बरते जाने को लेकर कडी फटकार भी लगाई। निर्वाचन आयोग द्वारा बीती एक जून से आगामी तीस जून तक निर्वाचक नामावली को नये सिरे से दुरूस्त किये जाने के फरमान को लेकर अधिकारी दिनरात एक किये नजर आ रहे है। एसडीएम ने बैठक मे मौजूद मातहतो को डोर टू डोर मतदाता सूची को दुरूस्त किये जाने को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही का कडी सजा को लेकर भी आगाह किया। उन्होेने मतदाता सूची मे पुरूष एवं महिला जेण्डर रेसियो तथा मृत्यु एवं नये मतदाताओ के पंजीकरण व नामावली मे अशुद्धि को लेकर पारदर्शिता के साथ अभियान के पर्यवेक्षण के निर्देश दिये। एसडीएम ने बैठक मे मौजूद तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय को अभियान के बाबत नियमित समीक्षा कराये जाने को भी कहा। तहसीलदार व नायब तहसीलदार को तहसील क्षेत्र के मतदेय केंद्रो एवं गांवो का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की औचक निरीक्षण के भी निर्देश दिये। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार, बीईओ रिजवान अहमद, सीडीपीओ अनुपम मिश्रा, आरके रामलोचन त्रिपाठी, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ