Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नौरोजपुर बघेड़ी में बाघ ने हिरन को बनाया अपना निवाला


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नौरोजपुर बघेड़ी के निकट मंगलवार को प्रातः एक हिंसक जानवर ने एक हिरन को अपना निवाला बनाया।गांव के दो लोगों ने बाघ देखने का दावा किया है।ग्राम नौरोजपुर बघेड़ी के वासदेव तथा हरिद्वार ने बताया कि मंगलवार को जब दोनों लोग अपने खेत की तरफ जा रहे थे तो सामने अचानक एक बाघ नजर आया।बाघ देख कर दोनों लोगों के होश फाख्ता हो गये।किसी तरह दोनों लोगों ने अपनी जान बचाई।बाघ धीरे धीरे जंगल की ओर चला गया।दोनों लोगों ने गांव जाकर जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गांव वाले जब जंगल की तरफ गये तो देखा कि एक हिरन मृत्यु पड़ा था।सूचना वन विभाग को दी गयी।सूचना पाकर क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा,डिप्टी रेंजर सैयद ततहीर अहमद,बीट प्रभारी अरविन्द मिश्रा,प्रेम तथा भोंदू आदि लोग पहुंचे।हिरन का पी एम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया।रेंजर राजेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव के किनारे खेत में जो पग चिन्ह मिले है वह बहुत छोटे है।पग चिन्ह देखकर लगता है कि ये भेड़िया या लकड़बग्घे के हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम को जंगल में लगा दिया गया है और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिये कहा गया है।उधर बाघ आने की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं।रेंजर ने बताया कि हिंसक जानवर आने की सूचना एस डी ओ तथा डी एफ ओ को भी दे दी गयी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे