मनीष ओझा
शादी समारोह में शामिल होकर घर जाते समय हुआ हादसा
प्रतापगढ़ । शादी समारोह में शामिल होने के उपरान्त कार से घर वापस जाते समय रास्ते में अचानक कार का टायर फटने से कार अनिंयत्रिंत होकर किनारे गड्डे में पलट गई, कार में सवार चार लोगो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक को गम्भीर हालत में रेफर किया गया ।जानकारी के अनुसार जिले के सग्रामगढ थाना क्षेत्र के नरई के निकट गोदाही कालेज के पास अचानक कार की टायर फटने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राईवर की हालत नाजुक देख कर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया घटना से परिजनों में कोहराम मचा है । लालगंज थाना क्षेत्र के गौखाडी गांव निवासी विपिन कुमार (22)पुत्र बालकरण वर्मा व गांव निवासी देवराज(24)पुत्र नन्हे लाल वर्मा के साथ रमेश वर्मा (26)पुत्र छेदी लाल वर्मा लोहंगपुर लालगज व रमेश का साला दिनेश कुमार पटेल(27) पुत्र रामसुमेर पटेल व संजय बदरपुर दिल्ली निवासी के साथ सभी कार से दिनेश कुमार के मामा की लड़की की शादी में सम्मिलित होने के लिए संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रूमतपुर गांव निकले थे रास्ते में लौटते समय संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नदी के पास गोदा ही कॉलेज के पास कार टायर फटने से पलट गई, जिसमें कार सवार चार की मौके पर मौत हो गई वही दिल्ली निवासी संजय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है जहॉ पर हालत नाजुक होने पर चिकित्सको ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया ।उधर सूचना पर पहुची पुलिस शवों को कव्जे में लेकर अन्त्य परीक्षंण हेतु भेजा ।हादसे की खबर पर परिजनो में कोहराम मचा रहा । वही एक अन्य समाचार के अनुसार जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के गंगापुल के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर मौत ड्राइवर बाल-बाल बचा, आगे जा रही ट्रक में अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ