Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खण्डहर ही बया करते है इमारत कभी बुलंद थी


मोजीम खान 
सिंहपुर, अमेठी-स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अमेठी जनपद के तहसील तिलोई के ब्लाक सिंहपुर के अंतर्गत ग्राम सभाओं में बन रहे इज्जत घर में जमकर लूट खसोट हो रही है। मानकों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इतना ही नहीं निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि नहर के बालू और पीले ईंट से इज्जत घर का निर्माण हो रहा है। इज्जत घर के निर्माण में हो रहे अंधाधुंध लूट को देखने के लिये अधिकारियों के पास समय नहीं है। इज्जत घर के निर्माण को बिना देखे ही सम्बंधित अधिकारी आँख मूंद कर पास कर देते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर क्षेत्र में ओडीएफ के लिये चयनित ग्राम सभाओं में इज्जत घर का निर्माण बड़े तेजी के साथ हो रहा है। जिसमें मानकों की अनदेखी हो रही है। इज्जत घर के निर्माण में घटिया किस्म के मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है। क्षेत्र के मियांगंज मजरे पिपरी अहमदाबाद में हो रहे इज्जत घर के निर्माण में मानकों की अनदेखी से इज्जत घर ढह जा रहे है। अगर हकीकत पत्रकारों द्वारा प्रकाशित किया जाता है तो उनको फोन करके धमकाया जाता है। शिकायत पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। चिलौली गाँव में बन रहे इज्जत घर के निर्माण में जमकर धांधली हो रही है। एस डी एम तिलोई ने जांच के आदेश दिये है। लेकिन पता नहीं कब तक जांच पूरी होगी और कब कार्यवाही की शुरुआत होगी। सपा सरकार के शासन काल में शेखनगाँव को शौचालय बनाने के लिये एक शौगात मिला था जिनमें से करीब दस शौचालय का निर्माण पूरे काशी में कराया गया। जो डेढ़ वर्ष बाद भी अधूरे पड़े है। इनमें उपयोग होने वाली सामाग्री भी लुप्त हो गई है। भ्रष्टाचार का ये खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार पुनः से शेखनगाँव के ग्रामीणों को  एक सैकड़ा इज्जत घर बनवाने का शौगात मिला है। देखना ये होगा की जो मानक शासन द्वारा तय है उसके अनुसार निर्माण होता है। या फिर अधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जायेगा? सरकार बदली निजाम बदले पर नहीं बदली तो अधिकारियों की पुरानी रवैया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे