Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

10 हजार का इनामिया मूर्ति चोर गिरफ्तार



हाड़ा विकास
 सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाने के ग्राम बुढऊ से आठ मई की रात राधा व कृष्ण की लगभग दो करोड़ रुपये की अष्ट धातु की दो मूर्तियां के चोरी में वांछित से मुख्य सरगना अभियुक्त भोला कुर्मी पुत्र रामसवारे उर्फ गंगाराम निवासी ग्राम कल्लनडिहवा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को नेपाल सीमा के करीब घरुआर मोड़ तिराहा पर ढेबरुआ पुलिस ने करीब 6:30 बजे शाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार भला थाना ढेबरुआ क्षेत्र का हिस्ट्री शीटर व शातिर किस्म का अपराधी है। जो थाना क्षेत्र में घटित कई घटनाओं में सरगना की भूमिका अदा कर चुका है। इसके विरुद्ध कुल 17 मुकदमें पंजीकृत है। यह थाना त्रिलोकपुर में पंजीकृत मु.अ.सं. 45/2018 धारा 457/380/411/413 IPC उक्त मूर्ति चोरी में फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बताते चले की उक्त चोरी में शामिल पांच अन्य अभियुक्तों को पुलिस बीते 24 मई को पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। यह एक माह से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ये रहे शामिल
        भोला कुर्मी की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ढेबरुआ एसएचओ अखिलानन्द उपाध्याय, बढ़नी चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल त्रिपुरेश चौबे, कांस्टेबल मनमोहन यादव व हेड कांस्टेबल चालक रमेश कुमार शुक्ल शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे