Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कमरे में पंखे से लटकता मिला सीआरपीएफ जवान का शव


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।आखिर क्या वजह रही कि कमरे में पंखे से लटकता मिला सीआरपीएफ जवान का शव,जो अभी हाल ही में ससुराल में शादी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।घटना गुरुवार की है,इस घटना से हर कोई आहत है।
आगे जाने पूरी घटना :
सीआरपीएफ सेंटर त्रिसुण्डी तैनात में एक जवान का शव कमरे में लगे पंखे के हुक से लटका मिला।मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के नानेमऊ रहने वाले कपिलदेव सिंह उर्फ दुर्गेश उम्र लगभग 32 साल पुत्र शोभनाथ सिंह 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। जो लगभग नौ साल तक असम में सेवा देने के बाद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो साल तक सेवा की।दस महीने पहले उनका तबादला सीआरपीएफ सेंटर त्रिसुण्डी में हुआ था। कपिल की शादी जौनपुर जिले के बदलापुर के औरंगाबाद गांव में नीतू सिंह के साथ हुई थी। गुरुवार को जब समय से ड्यूटी पर कपिल नही पहुंचे तो सीआरपीएफ सेंटर के अफसर उसके कमरे पर पहुंचे, जहां कपिलदेव का शव कमरे में पंखे से लटका देखा,तो सभी सन्न रह गये।घटना की सूचना अन्य अधिकारीयो व परिजनों को दिया।
हाल ही में ससुराल में थी शादी : 
कपिलदेव की ससुराल में 25 जून को शादी थी। वह  सीआरपीएफ सेंटर से शादी में शामिल होने गए थे। पर वह करीब दो-तीन घंटे ही ससुराल में रहे, फिर ड्यूटी करने के लिए सीआरपीएफ सेंटर पहुंच गए। घरवालों के अनुसार छुट्टी कम मिलने से वह परेशान थे। कपिलदेव के दो बेटियां हैं। एक की उम्र करीब छह साल व दूसरी चार साल की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे