Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरयू जयंती पर मां सरयू की सुभव्य झांकी का दर्शन पूजन कर भक्त हुए धन्य


वासुदेव यादव 

अयोध्या फ़ैजाबाद । माँ सरयू जयंती के अवसर पर पक्के घाट सरयू पुल के निकट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक कार्यकर्ता कौस्तुभमणि अचारी व अन्य सहयोगियों के द्वारा माँ सरयू की बहुत ही आकर्षक फूल बंगले की झांकी सजाई गई। 
 इस दौरान नाना प्रकार के फूलो से झांकी में विराजमान माँ सरयू का दर्शन पूजन करके भक्तो ने अपना जीवन धन्य किया। इस मौके पर विशाल महाआरती का भव्य आयोजन हुवा और देर रात तक प्रसाद का भक्तो में बितरण किया गया। इस दौरान हजारो भक्तो ने दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किया। इस कार्यक्रम में जिले के तमाम अधिकारी, नेताद्वय, सन्त- महंत, सम्भ्रांतजन व काफी संख्या में भक्तो ने आकर दर्शन पूजन किये।
   वही अन्य घाटों पर भी सरयू जयंती के अवसर पर झांकी व गीत संगीत की स्वर लहरियों से सरयू तट गुंजायमान रहा। सन्त तुलसीदास घाट से लेकर सहस्त्रधारा घाट तक लगभग एक दर्जन झांकी सजी रही। यहां पर शायकाल से लेकर देर रात्रि तक  धार्मिक व अन्य सांस्कृतिक आयोजन का क्रम जारी रहा तथा पुलिस सुरक्षा भी सख्त दिखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे