खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. गोमती मित्र मंडल द्वारा 2013 से प्रयास किए जा रहे श्री सीता कुंड धाम पर घाट के विस्तार को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा दी है।
करीब सप्ताह भर पूर्व माननीय उप जिलाधिकारी सदर जगदंबा प्रसाद सिंह ने स्वयं श्री सीता कुंड धाम पर भ्रमण करके घाट के निर्माण की आवश्यकता जताई थी, और आज वे स्वयं प्रातः ही सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार सिंह ,अवर अभियंता आनंद प्रकाश बिंदु व अवर सहायक कैलाश नाथ वर्मा को साथ लेकर सीता कुंड धाम पहुंचे और घाट के विस्तार के लिए नापजोख की प्रक्रिया शुरू करवाई। गोमती मित्र मंडल ने जनपद सुल्तानपुर के समस्त अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सीता कुंड धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा है और निश्चित ही इससे धाम की सुंदरता पर भी बहुत बड़ा असर पड़ेगा।
मौके पर मदन सिंह, दिनकर सिंह, राजेश पाठक, अजय प्रताप सिंह, रमेश माहेश्वरी, अजय वर्मा, आदित्य शुक्ला, भोले आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ