अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में ज़मीन की नाप-जोख करने गई राजस्व टीम पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग राजस्व कर्मी की धुनाई करते हुए साफ दिखाई दे रहे। मामल में पुलिस ने 11 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
VIRALवीडियो
गौरीगंज विकास खंड के पहाड़गंज गांव का मामला
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो से जुड़ा मामला गौरीगंज विकास खंड के पहाड़गंज गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति जमीन की पैमाइश को लेकर शिकायत किया था। जिस पर नायब तहसीलदार श्रद्धा पाडे ने कानूनगो विजय रंजन और लेखपाल प्रेम नारायण को नाप जोख के लिए भेजा था।
SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्व टीम प्रधान की मौजूदगी में नाप जोख कर रही थी कि तभी गांव के कुछ दबंग वहां आ धमके। आरोप है कि दबंगों ने राजस्व कर्मियों को मारने के लिए दौड़ा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी तरह हापते कापते दोनो राजस्व कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाया। बाद में उन्होंने पूरे मामले से एसडीएम को अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने जांच के साथ पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
11 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
इस मामले में एएसपी बीसी दुबे ने बताया के वायरल वीडियो बुधवार का है, जिसमें गुरुवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ