अमेठी, 29 जून . उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक परिवार पर पंचायत ने हुक्का-पानी बंद करने का फैसला सुनाया है। पंचायत का फरमान है के जिस किसी ने भी इस परिवार से ताल्लुक रखा उसे 15 हज़ार रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। हैरत की बात ये है के पंचायत के इस निर्णय के बाद से पीड़ित परिवार ने एएसपी से प्रकरण की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन जब उनसे कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंंने प्रकरण के संज्ञान में न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
वीडियो
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक मनचले ने आठ जून की सुबह शौच को निकली युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मामला पुलिस के पास जाता उससे पहले आरोपी को बचाने के लिए पंचायत बैठने लगी थी। अंत में मामला पुलिस के पाए पहुंचा और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा। जहां आरोपी अब ज़मानत पर रिहा होकर बाहर आया है।
वीडियो
पीड़ित महिला कलावती सिंह से जब बात की गई तो उसका कहना है कि गाँव के क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा फैंसला लिया गया है कि जो भी हमारे परिवार से मतलब रखेगा उसको 15 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। इसलिए गाँव का एक भी आदमी हम लोगो से कोई मतलब नही रखता है, और गाँव मे जो भी दुकाने है कोई हमे सामान भी नही देता है। काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है घर मे जो है वही हम लोग खा पी रहे है। बाकी गाँव मे जो भी दुकाने है वहाँ से हमे सामान नही मिल रहा है।
वीडियो
वहीं जब ग्रामीणों से इस मामले में बात की गई तो ग्रामीण बताते है प्रधान ने पंचायत में फैंसला लिया है, इस महिला ने फर्जी तरीके से गाँव के ही लड़के को लड़की से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज करा के जेल भेजा था। इसलिए हम लोगो ने इसका बहिष्कार किया है और गाँव का एक भी आदमी इनसे बात नही करेगा। जब उनसे पूछा गया कि महिला आरोप लगा रही जो भी परिवार हम लोगों से मतलब रखेगा उसको 15 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा तो प्रधान ने बताया केवल बहिष्कार किया गया है किसी के ऊपर जुर्माना नही लगाया गया है।
जब इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे से बात की गई तो उनका साफ कहना है कि इस मामले में उनको कोई जानकारी नही है। जब कि पीड़ित महिला ने बताया है कि दो दिन पहले हम लोग गौरी गंज जाके अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत किये है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ