अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम हुनहुना में बुधवार रात को एक किशोर के अपहरण की सूचना पुलिस के वायरलेस पर गूंजी तो चौककन्नी हुई पुलिस ने युवक को गुरुवार सुबह खोज निकाला।जांच में पता चला कि अपहरण की सूचना झूठी थी।बालक का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि बालक नहर में नहाने के बाद अपने पिता के डर की वजह से भाग गया था। पुलिस ने उसे पटरंगा क्षेत्र के गनौली पेट्रोल पम्प के पास बरामद किया।जानकारी के मुताबिक बुधवार को हुनहुना गांव के मो0 याहिया का करीब 15 वर्षीय लड़का मो0 दाऊद दिन में करीब एक बजे घर से निकला था जब वह रात आठ बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई कि कहीं बालक का अपहरण तो नहीं हो गया ।मो0 याहिया ने डायल 100 पर अपने लड़के के अपहरण की सूचना दी ।सूचना पाकर डायल 100 तथा मवई कोतवाल नीरज कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ हुनहुना पहुंचे तथा घर वालों से जानकारी हासिल करके बालक को खोजने का प्रयास करने लगे । मवई पुलिस ने मो0 दाऊद को पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गनौली के निकट पेट्रोल पम्प से बरामद किया ।कोतवाल नीरज कुमार राय ने बताया कि बुधवार को दाऊद गांव के कुछ लड़कों के साथ शारदा सहायक नहर में नहा रहा था ।कुछ लड़कों ने दाऊद को धमकी दी कि अब तुम्हारे घर में बता देंगे कि तुम नहर में नहा रहे थे इस बात से दाऊद डर गया और वह घर नहीं गया ।जिसे गुरुवार को सुबह गनौली पेट्रोल पम्प से बरामद कर लिया गया।कोतवाल नीरज कुमार राय ने बताया कि दाऊद को उसके पिता यहिया के सुपुर्द कर दिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ