Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व मंत्री के पुत्र पर लगा मारपीट करने का आरोप


अखिलेश्वर तिवारी
पूरे मामले पर पूर्व मंत्री ने दी सफाई कहा यह सब विरोधियों की साजिश
बलरामपुर ।। अखिलेश सरकार में कद्दावर मंत्री रहे डॉ एसपी यादव के पुत्र राकेश यादव पर उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाली युवती ने पीटने का आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे आरोप को सिरे से नकारते हुए पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है की उन्हें बदनाम करने के लिए उनके विरोधियों की चाल है । उनके परिवार का कोई भी सदस्य मारपीट मे नहीं रहता । आरोप लगाने वाले उनके ड्राइवर बलभद्र यादव के भाई हैं और उन्हीं का नाजायज लाभ लेते हुए कुछ छुटभैए नेता उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं ।मारपीट की घटना के समय ना तो राकेश यादव वहां मौजूद थे और ना ही उनके परिवार का कोई भी सदस्य, जो भी हुआ है उनके ड्राइवर तथा ड्राइवर के भाइयों के बीच हुआ है । इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है ।

            पीड़िता अनीता यादव का आरोप है कि मंत्री पुत्र उसके जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते है जिसका विरोध करने पर मंत्री पुत्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मुझे व मेरे भाई को जमकर पीटा। पिटाई से युवती की हालत गंभीर है जिसका इलाज जारी है। सूबे के पूर्व मंत्री डाँ एसपी यादव भले ही विवादों में न रहे हो लेकिन उनके परिवार जनों का कही न कही विवादों से नाता जरूर रहा है। आरोप है कि गुरूवार की देर शाम जमीन के मामले में लेकर राकेश यादव ने अपने भांजों के साथ मिलकर अनीता व उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवती की हालत गंभीर है। पीड़िता का आरोप है कि राकेश यादव अपने दो भांजो और अन्य सहयोगियों के साथ उसके भाई को पीट रहे थे जब वह अपने भाई को बचान गई सभी ने मिलकर लातो घुसों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता का यह भी आरोप है की पिटाई के दौरान उसके दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की मां पूनम ने बताया कि बरसात का पानी रोकने के लिए वह मेढ बना रही थी जिसपर राकेश यादव उनके भांजे राहुल व रोहित सहित अन्य लोगों ने केवल मेरी पुत्री पर हमला कर दिया। जिससे मेरी पुत्री की हालत गंभीर है।
मामले में सीओ ओपी सिंह ने बताया कि पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच कराकर आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले पर मंत्री पुत्र राकेश यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि वह घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे, जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह केवल राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित है । पूर्व मंत्री डॉ शिव प्रताप यादव ने भी इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि यह उन लोगों का आपसी झगड़ा है और इसका उनके या उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है । चूंकि यह मामला उनके ड्राइवर बेलभद्दर से जुड़ा है इसीलिए उनके विरोधी जानबूझकर बदनाम करने के लिए उनका नाम उछाल रहे हैं ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे