गोंडा : केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार देश के हर घर में शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने के लिए करोडो रुपये प्रतिवर्ष खर्च कर लोगो को जागरूक कर रही है वही शौचालय निर्माण पर सहयोग राशि का पैसा लेने के लिए गए ग्रामीण को प्रधान पुत्र ने पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया |
मामला मनकापुर थाना क्षेत्र के बंदरहा गाँव से जुड़ा है मामले में पीड़ित शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी पुत्र राम छवि त्रिपाठी निवासी किशुनदासपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह शौचालय का पैसा लेने के लिए सिक्रेटरी के पास गया था जहाँ पर पहले से मौजूद रमन यादव व अमन यादव पुत्रगण सहदेव यादव व कृष्ण कुमार पुत्र स्वामीनाथ ने बुरी तरह पीट- पीट कर लहूलुहान कर जान से मार डालने की स्थित में छोड़ा
वही मामले में विपक्षी कुमार यदुयादव पुत्र सहदेव यादव ने भी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि विपक्षी आये और गाली गुप्ता देते हुए जानमाल की धमकी दिए मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ