Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीबीआई, लोक अभियोजक, ग्रुप "ए" मे बेल्हा के विनोद का हुआ चयन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । सीबीआई, लोक अभियोजक, ग्रुप ए (राजपत्रित) का अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित हुआ । जिसमें जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के सेतापुर गॉव निवासी स्व• रामसेवक चौरासिया के पुत्र विनोद कुमार चौरासिया का चयन हुआ, वह चौथा स्थान हासिल कर समूचे बेल्हा का सम्मान बढाया है ।बता दे कि  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन नई दिल्ली द्वारा 2015 में कराई गई परीक्षा का 2016 में आए परिणाम में तीसरा स्थान हासिल कर विनोद चौरासिया सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित हुए थे, वहीं दिल्ली असिस्टेंट पब्लिक  प्रोसेक्टर में टाप करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था । विनोद कुमार चौरसिया वर्तमान समय में नई दिल्ली में दिल्ली राज्य की ओर से  एपीओ के पद पर  कार्यरत है, और इनकी पत्नी न्यायिक सेवा में कार्यरत है । इस तरह पुनः बुधवार को सीबीआई, लोक अभियोजक, ग्रुप ए (राजपत्रित) के घोषित अंतिम परिणाम चौथा स्थान हासिल कर चयनित हुए है ।श्री चौरसिया के चयन पर परिजनों मे जहा खुशी की लहर है वही चयन पर ईष्ट, मित्रों ने भी शुभकानाए दी है । मिल रही निरन्तर सफलता का श्रेय उन्होने अपनी माता व गुरूजनों को दिया है ।  अधिवक्ताओ की एक बैठक कचेहरी प्रागण में हुई, जहा पर विनोद चौरसिया के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए लोगो ने कहा कि विनोद जी द्बारा किए जा रहे निरन्तर प्रयास में मिल रही कामयाबी से  जिले का सम्मान बढा है ।इस मौके पर जूबाए पुरातन पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल व पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र " जेपी" ने शुभकामनाए देते हुए  कहा कि जनपद के होनहार युवाओं के बदौलत आज देश की बडी प्रशासनिक सेवाओं में हुए चयन से जनपद का नाम रोशन हुआ है । इस दौरान प्रमुख रूप से अधिवक्ता मुक्कू ओझा, राकेश चौरसिया, शिवेश शुक्ल, अंजनी सिंह बाबा,  दीनानाथ मिश्र, उमेश ओझा, महेश दूबे, प्रदीप पाण्डेय, प्रदीप चिंत्राशी, योगेश सिह, देवेन्द्र, महफूज खॉन, धर्मेन्द्र शर्मा, विजय सिह सहित आदि लोगो ने शुभकामनाए दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे