Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती में दो दरिन्दे ग्रिफ्तार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती:  नगर थाना क्षेत्र में बीते 25 जून को 11 वर्ष की नाबालिग बच्ची को तीन अज्ञात दरिन्दों ने अगवा कर गैंग रेप किया था,एसपी ने गैंग रेप का आज खुलासा किया,गैंग रेप में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया,जबकि  एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,जिस चोरी की बाइक से लड़की को अगवा किया गया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है,दोनों आरोपियों की पीड़िता ने पहचान कर ली है,आप को बता दें 11 वर्षीय मासूम बच्ची बीमार थी,25 जून को सुबह 4 बजे उस के पिता और छोटा भाई दवा कराने के लिए ले जा रहे थे,तभी अचानक तीन युवक एक बाइक पर आ गए,जो नशे में धुत्त थे,लड़की के पिता और भाई को मारपीट कर नाबालिग बच्ची का अपहरण कर बाइक से लेकर चले गए,आगे जा कर तीनों युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप किया,और बेहोशी की हालत में उसे छोड़ कर फरार हो गए थे,गैंग रेप करने वाले तीनों युवकों की पहचान नहीं हो पा रही थी,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,तीसरे की तलाश जारी है,वहीं इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे