Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तमंचा सटाकर बदमाशों ने पंचायत सेक्रेटरी से छीने सत्तर हजार रूपये


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत बदमाशो ने पंचायत सेक्रेटरी से तमंचे की नोंक पर सत्तर हजार रूपये नकदी की छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। जेठवारा थाना के दया का पुरवा डांडी निवासी कौशलेंद्र शुक्ला पंचायत सेक्रेटरी है। बीती गुरूवार की रात करीब आठ बजे वह लालगंज से बाइक द्वारा अपनी पुत्री के साथ गांव जा रहे थे। कोतवाली लालगंज के सगरा सुंदरपुर लक्ष्मणपुर रोड पर बंधवा बाबा के थान के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने पीडित पर तमंचा सटा दिया। बदमाशो ने कौशलेंद्र की जेब से सत्तर हजार रूपये नकद तथा पैन एवं आधार कार्ड तथा एटीएम की भी छिनैती कर ली। पीडित के मुताबिक दोनो बदमाश अलग अलग तमंचे से लैस थे और एक बदमाश ने तमंचा उसके मुंह मे भी डाल रखा था। छिनैती के बाद बदमाश पीडित को शोर मचाने पर जानलेवा धमकी देते चले गये। पीडित ने बदमाशो के जाने के बाद शोर मचाया तो आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर आ गये। सूचना पर हंडेªड नंबर पुलिस सेवा भी मौके पर पहुंची किंतु बदमाशो का कहीं भी अतापता नहीं लगा सकी। शुक्रवार को पीडित ने स्थानीय कोतवाली मे छिनैती की घटना को लेकर तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल अंगदराय का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे