अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र में कोटदारों के गरीबों का निवाला हड़पने का दस्तूर जारी है यहा तक अधिकारियों के द्वारा पारित आदेश भी कोटेदारों के लिए कोई मायने नही रखता है
मामला दल सरायं व इचौलिया गॉव का है जहा पर दल सराय निवासिनी सुघरा देवी पत्नी राम अवतार व राम शंकर ने तहसील दिवस में शिकायत कर शासन द्वारा सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले राशन दिलाने की मॉग की जिस पर पूर्ति निरीक्षक बिनोद कुमार यादव के द्वारा आदेश पर किया गया जिसमें शीघ्र राशन देने की बात कही गयी लेकिन कोटेदार अपनी दंबगई के बल पर राशन नही दिया और अपमानित कर के भगाने का आरोप पीड़ितो का है वही दूसरी तरफ इचौलिया निवासी शान मोहम्मद ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोटल परऑनलाइन शिकायत की है आरोप है कि कोटेदार के द्वारा पूर्व मे जिस पात्र गृहस्थी पर राशन दिया जा रहा था लेकिन अब दो माह से तेल व राशन नही दे रहे है पूछने पर अभद्र व्याहार करते है कहते है हमें जिसे समझ मे आयेगा उसे देगे नही तो नही देगे जहा पर शिकायत करना है करो हम मासिक शुल्क अधिकारियो को देते है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ